Aarti · हिंदी पाठ
श्री राम आरती (जगमग जगमग जोत जगी है)
यह aarti ऐप में उपलब्ध devotional पाठ से प्रस्तुत किया गया है। पाठ को अपनी परंपरा और श्रद्धा के अनुसार पढ़ें।
पूरा पाठ
राम आरती होंन लगी है
जगमग जगमग जोत जगी है
जगमग जगमग जोत जगी है
गावें यश ब्रह्मा मुनि नारद
अन्य मुनि जय पथ परमारथ
अन्य मुनि जय पथ परमारथ
हनुमान पद प्रीत जगी है
जगमग जगमग जोत जगी है
जगमग जगमग जोत जगी है
बाम भाग सिय सोहत कैसी
ब्रह्म जीव विच माया जैसी
ब्रह्म जीव विच माया जैसी
भरत शत्रुघ्न चंवर फबी है
जगमग जगमग जोत जगी है
जगमग जगमग जोत जगी है
करत अपावन पावन जग मै
नाम राम को आवत हिय में
नाम राम को आवत हिय में
मोहन मन में आस लगी है
जगमग जगमग जोत जगी है
जगमग जगमग जोत जगी है
राम आरती होंन लगी है
राम आरती होंन लगी है
जगमग जगमग जोत जगी है
जगमग जगमग जोत जगी है
जगमग जगमग जोत जगी है
जगमग जगमग जोत जगी है
पाठ का संदर्भ
यह पृष्ठ पाठ को आराम से पढ़ने के लिए बनाया गया है। किसी विशेष विधि, समय या अनुष्ठान के लिए अपनी पारिवारिक परंपरा या विश्वसनीय मार्गदर्शन का पालन करें।
Questions people ask
क्या यह पूरा पाठ है?
हाँ, यह पृष्ठ ऐप में उपलब्ध JSON devotional content से बनाया गया पूरा पाठ दिखाता है।
क्या इसे ऐप में भी पढ़ सकते हैं?
हाँ, यह devotional content Radha Naam Jap Counter app में उपलब्ध है।