Aarti · हिंदी पाठ
साई बाबा आरती
यह aarti ऐप में उपलब्ध devotional पाठ से प्रस्तुत किया गया है। पाठ को अपनी परंपरा और श्रद्धा के अनुसार पढ़ें।
पूरा पाठ
॥ आरती साई बाबा की ॥
ओम जय साईं हरे, बाबा शिरडी साईं हरे।
भक्तजनों के कारण, उनके कष्ट निवारण॥
शिरडी में अवतरे, ओम जय साईं हरे॥
ओम जय साईं हरे॥
दुखियन के सब कष्टन काजे, शिरडी में प्रभु आप विराजे।
फूलों की गल माला राजे, कफनी, शैला सुन्दर साजे॥
कारज सब के करें, ओम जय साईं हरे ॥
ओम जय साईं हरे॥
काकड़ आरत भक्तन गावें, गुरु शयन को चावड़ी जावें।
सब रोगों को उदी भगावे, गुरु फकीरा हमको भावे॥
भक्तन भक्ति करें, ओम जय साईं हरे ॥
ओम जय साईं हरे॥
हिन्दु मुस्लिम सिक्ख इसाईं, बौद्ध जैन सब भाई भाई।
रक्षा करते बाबा साईं, शरण गहे जब द्वारिकामाई॥
अविरल धूनि जरे, ओम जय साईं हरे ॥
ओम जय साईं हरे॥
भक्तों में प्रिय शामा भावे, हेमडजी से चरित लिखावे।
गुरुवार की संध्या आवे, शिव, साईं के दोहे गावे॥
अंखियन प्रेम झरे, ओम जय साईं हरे ॥
ओम जय साईं हरे, बाबा शिरडी साईं हरे॥
ओम जय साईं हरे, बाबा शिरडी साईं हरे।
शिरडी साईं हरे, बाबा ओम जय साईं हरे॥
॥ श्री सद्गुरु साईंनाथ महाराज की जय ॥
पाठ का संदर्भ
यह पृष्ठ पाठ को आराम से पढ़ने के लिए बनाया गया है। किसी विशेष विधि, समय या अनुष्ठान के लिए अपनी पारिवारिक परंपरा या विश्वसनीय मार्गदर्शन का पालन करें।
Questions people ask
क्या यह पूरा पाठ है?
हाँ, यह पृष्ठ ऐप में उपलब्ध JSON devotional content से बनाया गया पूरा पाठ दिखाता है।
क्या इसे ऐप में भी पढ़ सकते हैं?
हाँ, यह devotional content Radha Naam Jap Counter app में उपलब्ध है।